फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scientific talent showcased at the 33rd Children's Science Congress.

Una News: 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में दिखी वैज्ञानिक प्रतिभा

Sat, 19 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scientific talent showcased at the 33rd Children's Science Congress.
थानाकलां (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला में शुक्रवार को 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय विज्ञान मेले में 49 स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले रहे हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमपाल धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोग और नवाचार के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्विज, मॉडल प्रदर्शनी और गणित प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, तकनीक और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed