{"_id":"587f9da74f1c1bd804eff01e","slug":"schools-will-closed-till-21-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 21 तक बंद रहेंगे सरकारी, निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 21 तक बंद रहेंगे सरकारी, निजी स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बुक रिव्यू
जिले में बढ़ रही ठंड के चलते जिला प्रशासन ने जिले के समस्त स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। कार्यकारी उपायुक्त राजेश मारिया ने बताया कि जिले में ठंड बढ़ने पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही भीषण ठंड, इस संदर्भ बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों से लगातार आग्रह करने तथा मौसम विभाग की ओर से आगामी कुछ दिनों तक वर्तमान ठंडे मौसम में कोई परिवर्तन न होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी स्कूलों के अतिरिक्त सभी निजी स्कूलों जिसमें नर्सरी, प्री-नर्सरी और प्ले स्कूल शामिल हैं, आगामी 21 जनवरी, 2017 तक लागू रहेंगे। गौरतलब है कि जिले का तापमान दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। धुंध और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और ऐसी सर्दी में नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर थे। धुंध के चलते स्कूली वाहनों और पैदल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी परेशानियां बढ़ गई थीं। पिछले काफी दिनों से जिले में पारा लुढ़कने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया था, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा था। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर जिले में ठंडी हवाओं से देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी, लेकिन जिला प्रशासन के स्कूलों में अवकाश करने के निर्णय से स्कूली बच्चों को कुछ हद तक राहत नसीब हुई है।
विज्ञापन