{"_id":"69bae566135144db680fecff","slug":"schools-are-instructed-to-purchase-books-only-from-the-boards-designated-vendors-una-news-c-93-1-ssml1048-185121-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूलों को बोर्ड के निर्धारित विक्रेताओं से ही किताबें खरीदने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूलों को बोर्ड के निर्धारित विक्रेताओं से ही किताबें खरीदने की हिदायत
Thu, 19 Mar 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षा विभाग ने किताबों की खरीद को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूल प्रबंधन और अभिभावक केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही किताबें खरीदें। इस संबंध में विभाग ने 16 अधिकृत किताब विक्रेताओं की सूची भी जारी कर दी है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कई बार शिकायतें सामने आती हैं कि कुछ स्कूल अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं या निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूल की जाती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए इस बार पहले ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि वे किताबों की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार की मनमानी न करें। विभाग के अनुसार, निर्धारित विक्रेताओं को ही किताबें बेचने की अनुमति दी गई है और उन्हें भी तय मानकों और कीमतों का पालन करना होगा। यदि कोई विक्रेता या स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही किताबें खरीदें और यदि कहीं अनियमितता या जबरन खरीदारी का दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान या विक्रेता के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य किताबों की बिक्री में पारदर्शिता लाना, अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना और शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखना है।