फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School sports direction unclear, players disappointed

Una News: स्कूली खेलकूद की दिशा अस्पष्ट, खिलाड़ियों में निराशा

Wed, 17 Sep 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
School sports direction unclear, players disappointed
अभिभावक बोले- जब कक्षाओं में पढ़ाई हो सकती है तो मैदानों में खेलकूद क्यों नहीं
विज्ञापन

बोले- खेलकूद आयोजन को स्थगित करना हो चुका है आए दिन का काम
सरकार ने फिलहाल खेलकूद के आयोजन के लिए रोका हुआ है शेड्यूल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच होने वाले खेलकूद मुकाबलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जोनल व खंड स्तर पर खेल आयोजनों को फिलहाल ट्रायल तक सीमित कर दिया गया है। खिलाड़ियों का चयन भी इन्हीं ट्रायल के आधार पर अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। नियमित कक्षाओं के संचालन के बीच खेल आयोजनों को रोकने के निर्णय पर अभिभावक सवाल खड़े कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न खंडों में स्कूली खेलों का आयोजन सितंबर की शुरुआत से होना था। लेकिन, प्रदेश में भारी बारिश व उससे हुए नुकसान के चलते खेल आयोजन स्थगित करने पड़े। हालांकि, कई जिलों में यह निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए उचित माना जा रहा है, लेकिन ऊना जैसे मैदानी इलाकों में स्कूल सुचारु रूप से चल रहे हैं और खेल मैदान भी बेहतर स्थिति में हैं। ऐसे में लंबे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आयोजन रोकने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन



अभिभावकों का तर्क है कि जब कक्षाओं का संचालन संभव है तो खेल मैदानों में आयोजन क्यों नहीं हो सकते। रवि वर्मा, अविनाश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, योगेश शर्मा, मनु बाला, रेखा रानी, पूजा देवी सहित अन्य अभिभावकों ने कहा कि बच्चे कई दिनों से सुबह उठकर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन अचानक आयोजनों को रोक देना उनके विश्वास को तोड़ता है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार नशे के खिलाफ अभियान में खेलों को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर खेलों में रुचि लेने वाले विद्यार्थियों का हौसला कम किया जा रहा है। अभिभावकों ने सुझाव दिया कि यदि किसी विद्यालय में आयोजन संभव नहीं है तो उन्हें दूसरे विद्यालय में करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों को पढ़ाई जितना महत्व दिया जाना चाहिए। बढ़ते मोबाइल व नशे के प्रकोप के दौर में बच्चों को खेलों में भागीदारी के अधिक अवसर मिलने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि स्कूली खेलकूद का आयोजन जल्द होगा। विभाग और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत रूपरेखा तैयार की जा रही है और जिला स्तर पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed