फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scheduled Caste Commission will do random spot visit: Kuldeep

अनुसूचित जाति आयोग करेगा रेंडम स्पॉट विजिट : कुलदीप

Thu, 06 Mar 2025 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste Commission will do random spot visit: Kuldeep
बोले- योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सही और प्रभावी क्रियान्वयन का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रदेशभर में रेंडम स्पॉट विजिट करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों का संपूर्ण विवरण, जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल हों, आयोग को सौंपा जाए। बुधवार को ऊना के जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए धीमान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रमों के तहत आवंटित धनराशि निर्धारित मानकों के अनुसार सही लाभार्थियों तक पहुंचे। आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। धीमान ने बताया कि आयोग अब प्रदेशभर में जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारें, ताकि पात्र लाभार्थियों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना से तीन लाख की आर्थिक सहायता

आयोग अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य वाल्मीकि समाज के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को तीन लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed