फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scam in BBA-BCA admission process should be investigated: Aditya

बीबीए-बीसीए प्रवेश प्रक्रिया में घोटाले की हो जांच : आदित्य

Thu, 05 Dec 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Scam in BBA-BCA admission process should be investigated: Aditya
कहा-चहेतों को दिया गया दाखिला, आरटीआई का नहीं मिला जवाब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऊना इकाई का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को महाविद्यालय के प्राचार्य से मिला। इस दौरान विद्यार्थी परिषद ने दो मांगें प्रमुखता से उठाईं। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऊना आदित्य ने बताया कि पहली मांग महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हुए घोटाले की है। लंबे समय से विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन पर यह आरोप लगा रही है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पात्र विद्यार्थियों के हकों पर हमला करते हुए चहेतों को प्रवेश देने का काम महाविद्यालय प्राचार्य ने किया। इस संदर्भ में महाविद्यालय प्रशासन से आरटीआई के माध्यम से भी जवाब मांगा गया परंतु चार महीने बीतने के बाद भी प्राचार्य की ओर से कोई आरटीआई का जवाब नहीं दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य ने बताया कि इस संदर्भ में उच्च शिक्षा निदेशालय में भी आरटीआई के माध्यम से जवाब-तलब किया गया। हाईकोर्ट के माध्यम से भी उच्च सूचना आयुक्त से इस विषय में जवाब मांगा जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद लंबे समय से महाविद्यालय के छात्रों के लिए नव छात्र अभिनंदन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की बात कर रही है। इसे लेकर भी प्राचार्य मना कर रही हैं। हर बार विद्यार्थियों की प्रतिभा को कुचलने का काम सहन नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द से आरटीआई का जवाब दिया जाए, नहीं तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में उग्र आंदोलन करेगी। महाविद्यालय में किसी भी राजनेता को घुसने नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed