{"_id":"69e51f67839752a1d90e97d7","slug":"satti-lashed-out-at-the-opposition-on-the-womens-reservation-bill-una-news-c-93-1-una1017-188811-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसे सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसे सत्ती
Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भाजपा के जिला कार्यालय दीपक कमल में रविवार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय शर्मा ने की, जबकि विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सत्ती ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने बिल के खिलाफ वोट कर यह स्पष्ट कर दिया कि वे गरीब परिवारों की महिलाओं को विधायक या सांसद बनते नहीं देखना चाहते। इन दलों के बड़े घरानों की महिलाएं तो पहले से ही संसद और विधानसभा में पहुंच रही हैं लेकिन आम परिवारों की महिलाओं को अवसर देने से ये दल पीछे हट रहे हैं।
विधायक ने बताया कि संगठनात्मक विस्तार के बाद भाजपा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन कर रही है। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयानों पर पलटवार करते हुए सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्य राज्यों में जाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हिमाचल में अपनी गारंटियां पूरी करने में विफल रही है, लेकिन बाहर जाकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।