फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Satpal Satti interacted with the people in Jhudowal and Fatewal.

Una News: सतपाल सत्ती ने झुड़ोवाल व फत्तेवाल में लोगों से किया संवाद

Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Satpal Satti interacted with the people in Jhudowal and Fatewal.
ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती  विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव के लोगों से मिलते हुए ।स्रोत आय
महिला मंडलों को दी 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को झुड़ोवाल और फत्तेवाल गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों के महिला मंडलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। विधायक सत्ती ने कहा कि वर्तमान समय में महिला शक्ति प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। महिला मंडलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं ने समाज में अनेक सकारात्मक और सराहनीय कार्य किए हैं। महिला मंडल ग्रामीण समाज को संगठित करने का सशक्त माध्यम हैं और इन्हें मजबूत करने के लिए समय-समय पर आर्थिक सहयोग दिया जाना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालने से पहले महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का एलान किया था, लेकिन सत्ता में आए तीन साल बीत जाने के बावजूद महिलाओं को यह राशि नहीं दी गई। इस अवसर पर झुड़ोवाल पंचायत के प्रधान राम कुमार, पूर्व प्रधान सुमन देवी, महिला मंडल झुड़ोवाल की अध्यक्ष आशा देवी, वार्ड पंच मनजीत, विशम्भर दास, ज्ञान चंद, जखेड़ा पंचायत समिति सदस्य महेंद्र छिब्बर, बनगढ़ पंचायत प्रधान सुनील कुमार, पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed