फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Satpal Satti inspected the under construction railway underpass

Una News: सतपाल सत्ती ने निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण

Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Satpal Satti inspected the under construction railway underpass
रेलवे अंडरपास की जानकारी लेते विधायक सतपाल सत्ती। स्रोत स्वयं
पीरनिगाह आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ : सत्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का दौरा किया। उन्होंने अंडरपास के निर्माण को लेकर रेलवे के अधिकारियों और निर्माण में लगी एजेंसी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके जानकारी हासिल की। विधायक ने अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों को इस काम को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से नेशनल हाईवे से आवाजाही करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसी नेशनल हाईवे पर उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह भी है। जहां पर लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। जिले में रेल सेवाओं के विस्तार से इस रोड से गुजरने वाले लोगों को ज्यादातर रेलवे फाटक का सामना करना पड़ता था। कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकाल सेवाओं को भी काफी इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इसी के चलते उन्होंने केंद्र सरकार से इस जगह पर अंडरपास बनाने का मसला उठाया था और केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी देते हुए काम को भी शुरू करवाया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस निर्माण को समयबद्ध पूरा किया जाए ताकि इस नेशनल हाईवे को बेरोकटोक जारी रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed