फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sarvahitkari Sabha came forward to help the woman

Una News: महिला की सहायता के लिए सर्वहितकारी सभा आई आगे

Mon, 09 Jun 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sarvahitkari Sabha came forward to help the woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत चक्कसरायं पंचायत की निवासी रेणु बाला पत्नी सुनील कुमार पिछले तीन वर्षों से गंभीर रूप से बीमार है। डॉक्टरों के अनुसार उनके फेफड़े क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सुनील कुमार पहले नौकरी करता था, लेकिन पत्नी की गंभीर हालत और देखभाल की आवश्यकता के चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ऐसी कठिन परिस्थिति में सर्वहितकारी सभा पंजोआ के सदस्य महिला की सहायता के लिए आगे आए हैं। चेयरमैन मदन धीमान, कुशल धीमान, बलविंदर सिंह, फतेह सिंह, लखविंदर सिंह रेणु बाला के घर पहुंचे। सभा ने तत्काल 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आगे भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed