फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saroli village gets road after 76 years

Una News: सरोली गांव को 76 वर्षों बाद मिली सड़क की सौगात

Wed, 10 Dec 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Saroli village gets road after 76 years
विधायक सुदर्शन बबलू ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

दशकों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पूरी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना )। उपतहसील जोल की बैरियां पंचायत के गांव सरोली के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब आज़ादी के 76 वर्षों बाद गांव को आखिरकार सड़क की सौगात मिली। दशकों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पूरी हुई है। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया। सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि बेरियां पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। बैरियां से उपरली बैरियां को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इस पर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पुल का टेंडर पूरा हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य जमीन पर उतर जाएगा। इसके साथ ही 28 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जो अब उपयोग के लिए तैयार है। बताया कि इसके अलावा भी पंचायत क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं और उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, बच्चों की पढ़ाई, बीमारों को अस्पताल ले जाने और आपात स्थितियों में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी, जब कच्चे रास्तों के कारण गांव का संपर्क कई बार पूरी तरह कट जाता था।

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सड़क निर्माण का वादा किया था और आज शिलान्यास कर उन्होंने उस वादे को पूरा करके दिखाया है। जानकारी के मुताबिक सरोली गांव के लिए बनने वाली इस सड़क पर करीब 90 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण से न केवल गांव सरोली, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी कृषि उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed