फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Santoshgarh woman threatens to commit suicide along with her family

Una News: संतोषगढ़ की महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी

Tue, 12 May 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Santoshgarh woman threatens to commit suicide along with her family
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर पांच में एक परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है। बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं बंद होने के बाद पीड़ित महिला ने प्रशासन के समक्ष गुहार लगाते हुए परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी।
विज्ञापन


उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन


उधर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed