फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Santoshgarh girls won the title of Saloh in handball and chess

Una News: हैंडबाल में सलोह और चेस में संतोषगढ़ की लड़कियों ने जीता विजेता का खिताब

Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Santoshgarh girls won the title of Saloh in handball and chess
मंदली में विजेता लड़कियों को सम्मानित करते हुए प्रबंध। संवाद
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रही अंडर-19 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

हैंडबाल में सलोह की टीम ने विजेता के खिताब हासिल किया, जबकि जखेड़ा की टीम उपविजेता रही। वहीं, चेस चैंपियनशिप में संतोषगढ़ विजेता और तनोह उपविजेता रहा। टेबल टैनिस में नैहरियां विजेता और अंब उपविजेता रहे। कबड्डी में थानाकलां ने बाथू को और बसदेहड़ा ने संतोषगढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो में कांगड और नैहरियां फाइनल में पहुंचीं। बैडमिंटन में कुठारबीत फाइनल में पहुंची है। वाॅलीबाल में मावासिंधियां ने सूरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लठियाणी व धर्मपुर में मैच जारी था। इनमें से विजय रहने वाली टीम मवासिंधियां से खेलेगी। मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि सभी मैच पारदर्शिता से करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में शुक्रवार सुबह मैच करवाए जाएंगे। इस मौके पर एडीपीईओ जगजीत सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता सुनील धीमान सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed