{"_id":"57cc207a4f1c1baa303172ac","slug":"sanjeev-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 04 Sep 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव बीआरसी भवन में हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुभाष चंदेल मुख्य चुनाव अधिकारी और सुरेश नरयाल तथा पवन कुमार की अध्यक्षता में हुए। इस अवसर पर सर्वसहमति से संजीव ठाकुर को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विनोद कुमार को महासचिव चुना गया। वहीं, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अलावा शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। जिला महिला विंग से नीरू वर्मा को अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
संजीव ठाकुर ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और संघ की समस्याओं को हर उचित मंच पर उठाकर उनको पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अध्यापक दिवस पर सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कपिल पावला, महासचिव ओंकार दास, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, प्रधानाचार्य सोमनाथ, मुख्याध्यापक हरीश साहनी, शकुंतला वर्मा, अनिल, डॉ. मुनीष राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन