फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sandeep Kumar of Dilwan died tragically after being hit by a Thar.

Una News: थार की टक्कर से दिलवां के संदीप कुमार की दर्दनाक मौत

Tue, 07 Oct 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Oct 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Kumar of Dilwan died tragically after being hit by a Thar.
संवाद न्यूज एजेंसी बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत दियाड़ा के गांव दिलवां निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार की सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

संदीप अंब स्थित सोनालीका फैक्ट्री में तकनीकी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। सोमवार सुबह ट्रैक्टर को ठीक करने के लिए अपनी बाइक पर मरवाड़ी की ओर जा रहा था। जब वह दौलतपुर बाजार से कुछ आगे निकला, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद थार चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल संदीप को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव दिलवा में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि संदीप घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पड़ोसियों ने बताया कि संदीप मेहनती, जिम्मेदार और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। पंचायत उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड सदस्य श्याम सुंदर व बंटी चौधरी ने कहा कि संदीप गांव का मेहनती और सभ्य व्यक्ति था।
उसकी असमय मृत्यु से पूरा गांव स्तब्ध है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष मदद देने की मांग की है। साथ ही पंचायत स्तर पर भी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हादसा थार गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed