{"_id":"583843564f1c1b262413d5bc","slug":"sample-filled-in-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं को सप्लाई होने वाले राशन के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं को सप्लाई होने वाले राशन के सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
अंब में सरकारी राशन के गोदाम में छापामारी के दारान खाद्य अापूर्ति विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र अंब में शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामारी की है। इस दौरान टीम ने डिपुओं में सप्लाई हाने वाली दालों और रौंगी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने गुणवत्ता जांचने के लिए दालों के भरे हुए सैंपल शिमला भेज दिए हैं। विभाग की अचानक छापामारी से निगम के थोक बिक्री केंद्र के स्टाफ में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि निगम के थोक बिक्री केंद्र से पूरे अंब ब्लॉक के सरकारी राशन के डिपुओं में राशन सप्लाई होता है। डिपुओं में सप्लाई होने वाले राशन की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन के सैंपल भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग अंब ब्लॉक के निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अंब ब्लॉक के थोक बिक्री केंद्र में दबिश देकर डिपुओं में सप्लाई होने वाली मसूर की दाल और काली मसूर सहित रौंगी के सैंपल भरे हैं। निरीक्षक भूपिंद्र सिंह ने बताया कि थोक बिक्री केंद्र से रौंगी, मसूर की दाल और काली मसूर की दाल की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भरकर शिमला भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर थोक बिक्री केंद्रों से डिपुओं में सप्लाई होने वाले राशन के सैंपल भरे जाते हैं, जिससे लोगों को डिपुओं में सही राशन मिल सके।
विज्ञापन