{"_id":"6ab00d773126f20dc00628ca","slug":"sahil-won-the-big-prize-of-jowar-chhinj-fair-una-news-c-93-1-ssml1047-206719-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: साहिल ने जीती ज्वार छिंज मेले की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: साहिल ने जीती ज्वार छिंज मेले की बड़ी माली
Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। ज्वार में आयोजित छिंज मेले की बड़ी माली का खिताबी मुकाबला साहिल परागपुर और राजवीर अजनाला के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में साहिल परागपुर ने राजवीर को चित कर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया।
दोनों पहलवानों ने अखाड़े में एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए शानदार दांव-पेंच आजमाए। मुकाबले के दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में साहिल ने फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राजवीर को चित कर दिया। साहिल की जीत पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया।
मेला कमेटी ने विजेता पहलवान साहिल को बड़ी माली का खिताब और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता राजवीर को भी इनाम दिया गया। इससे पहले अन्य वर्गों के पहलवानों के बीच भी कई रोचक कुश्तियां हुईं, जिनका दर्शकों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
मेला प्रबंधकों ने बताया कि छिंज मेले का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक कुश्ती से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।