{"_id":"6835c5830d9d284bca0fc6da","slug":"sadashiv-talmehra-became-champion-in-shaheed-vijay-singh-cricket-competition-una-news-c-93-1-una1002-154804-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद विजय सिंह क्रिकेट स्पर्धा : सदाशिव तलमेहड़ा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद विजय सिंह क्रिकेट स्पर्धा : सदाशिव तलमेहड़ा बना चैंपियन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी ट्राफी सहित धौमेश्वर सदा शिव मंदिर तलमेहडा की शिवलिंग पर म
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत चौली के गांव भिंडला में बलिदानी विजय कुमार की याद में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विजय सिंह के बड़े भाई नरेश कुमार रहे।
डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर की टीम सदा शिव तलमेहड़ा का फाइनल मुकाबला पांडया इलेवन दौलतपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सदाशिव टीम तलमेहड़ा ने पांडया इलेवन टीम को दो रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें नशे से दूर रहना होगा।
नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते हैं, जिसकी हम कल्पना करते हैं। आज का युवा अपने मकसद और सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है, क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है। सदा शिव तलमेहड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में पांडया इलेवन दौलतपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 66 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम को 7100 व उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद इनाम एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सदा शिव तलमेहड़ा के विजेता खिलाड़ियों ने धौमेश्वर सदा शिव मंदिर तलमेहडा में पहुंच कर माथा टेका और क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी होने पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद