फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rush on Dhanterash

ऊना में धनतेरस पर जमकर हुई धन वर्षा

Fri, 28 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 28 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rush on Dhanterash
ऊना में धनतेरस पर एक दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिले में धनतेरस के मौके पर ऊना के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। शुक्रवार सुबह से ही बर्तन, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त पर सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान की भी जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन


शहर के जीवन मार्केट, मेन बाजार सहित अन्य जगहों पर सुबह से ही लोगों की चहल-पहल रही। मिठाई और पटाखों की दुकानों पर लोगों की कतारें लगी हुई थीं। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस बीच एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए लोगों ने ड्राई फ्रूट्स और उपहार भी खरीदे। कुछेक लोग बर्तनों की खरीदारी करते नजर आए। घरों में सजावट की लाइट्स, रंग-बिरंगी कैंडल और मिट्टी के दीयों की भी खूब मांग रही। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। इस दौरान लोग बर्तन, एलसीडी, रंगीन टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि उत्पादों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन


बाजार में आई गृहिणियों आशा देवी, लक्ष्मी शर्मा, रितु बाला, सरिता कुमारी, प्रोमिला देवी और राज कुमारी का कहना था कि धनतेरस पर उन्होंने खूब खरीदारी की। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में खास त्योहार ही मनाए जा सकें, यही काफी है। बेतहाशा महंगाई के चलते घरेलू बजट भी पूरी तरह उलझ कर रह गया है। स्थानीय बाजार में सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों विक्रम ठाकुर, रेणु राय और प्रिंस ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस पर उनकी उम्मीदों के मुताबिक उपभोक्ताओं ने बाजार का रुख किया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ग्राहकों ने शगुन के तौर पर चांदी और सोने के सिक्के खरीदे। वहीं, बर्तन व्यवसाय से जुड़े ज्योति सूरी, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, कुशल कुमार और अजय कुमार ने बताया कि धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीददारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed