{"_id":"58359f724f1c1b2b2513be8b","slug":"rush-in-bank-for-crruncey","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई करेंसी के लिए कम नहीं हुई जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई करेंसी के लिए कम नहीं हुई जद्दोजहद
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर के बैंकों में पैसे निकालने के लिए लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। आलम यह है कि घंटों लाइनों में लगने के बावजूद लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। कैश कम होने के चलते बैंकों की ओर से लोगों को उम्मीद के मुताबिक नकदी न देकर मात्र दो हजार रुपये तक ही कैश दे रहे हैं। ऐसे में लोगों के दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। लोग जरूरी सामान लेने को उधारी से काम चला रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को जिले भर के बैंकों एवं एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों का आरोप है कि पहले कतारों में लगकर दिक्कत और जब नंबर आया तो हाथ में सिर्फ दो हजार थमा दिए गए। नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बैंक से 24 हजार रुपये तक का कैश निकलवा सकता है, लेकिन बैंक में कैश कम होने और एटीएम बंद होने से लोगों को नई करेंसी हासिल करने के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
देश में पुराने नोट बंद होने से लोगों की जिंदगी का सफर मानो थम सा गया है। लोगों को नई करेंसी के लिए बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बैंक से मिल रहा दो हजार का नोट छुट्टे करवाना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। उधर, भरवाईं स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में पैसे निकालने पहुंचे रामपाल, प्रदीप, राकेश, राज कुमार, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि बैंक दो हजार रुपये तक ही नकदी दे रहे हैं और वे भी दो हजार का नोट है। बाजार जाने पर कोई दुकानदार छुट्टे न होने पर नए नोट को भी स्वीकार नहीं कर रहा है। इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उधर, पीएनबी शाखा प्रबंधक रामदास का कहना है कि बैंक में कैश कम है। इसलिए लोगों को दो हजार से अधिक रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। छोटे नोट न होने के चलते दिक्कत आ रही है। कैश की कमी होने से ही एटीएम भी बंद किया गया है, लेकिन आने वाले दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन