फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Run for Unity resonates with the message of national unity in Una

Una News: रन फॉर यूनिटी से ऊना में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity resonates with the message of national unity in Una
ऊना में रन फॉर यूनिटी में भाग लेते हुए स्थनीय लोग व सांसद अनुराग ठाकुर। संवाद 
भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना की ओर से किया गया भव्य आयोजन
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प यात्रा : अनुराग
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना की ओर से रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन दीपकमल भाजपा कार्यालय ऊना में किया गया। कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने एक साथ एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति के गीतों और जयघोष के बीच अनुराग ठाकुर ने रन फॉर यूनिटी का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनकी विचारधारा को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक संकल्प यात्रा है, जो हमें यह याद दिलाती है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है।

सुबह 10 बजे आरंभ हुए इस आयोजन में प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम, और जय सरदार पटेल के नारों के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। दौड़ मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे शहर में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज सुनाई दी और हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीपकमल भाजपा कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed