फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rohan Sharma won the push-up competition.

Una News: पुश-अप प्रतियोगिता में रोहन शर्मा ने मारी बाजी

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rohan Sharma won the push-up competition.
ऊना। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना में खेल एवं मनोरंजन दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता, चुस्ती-फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा रहीं। कार्यक्रम का समन्वय रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता शर्मा और शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. विनोद धांगड ने किया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

टिक-टैक-टो छात्रा वर्ग में अंशिका प्रथम, अनन्या द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में पिंकेश प्रथम, राजनीश द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। पुश-अप प्रतियोगिता में रोहन शर्मा ने पहला, गितेश ने दूसरा और अभिनव शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में एनसीसी की टीम प्रथम और रोवर-रेंजर टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी छात्र वर्ग में एनएसएस ने प्रथम और एनसीसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में टीम ए विजेता और टीम बी उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed