फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Roadside railing used to support liquor shop signboard; authorities turn a blind eye.

Una News: सड़क की रेलिंग बनी शराब ठेके के बोर्ड का सहारा, जिम्मेदारों की नजर नहीं

Fri, 25 Sep 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roadside railing used to support liquor shop signboard; authorities turn a blind eye.
ऊना। ऊना-नंगल मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच लगी रेलिंग इन दिनों शराब ठेके के प्रचार का सहारा बनती नजर आ रही है। सड़क की डिवाइडिंग रेलिंग पर शराब ठेके का बड़ा बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान भी इस बोर्ड की ओर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच लगी रेलिंग का उद्देश्य यातायात को व्यवस्थित करना और सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है लेकिन यहां इसी रेलिंग का इस्तेमाल शराब ठेके के बोर्ड को लगाने के लिए किया जा रहा है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि रेलिंग पर बड़े अक्षरों में शराब की बिक्री से संबंधित बोर्ड लगाया गया है। लोगों का सवाल है कि यदि सड़क के बीच सरकारी रेलिंग पर कोई भी व्यक्ति या कारोबारी अपना बोर्ड लगा सकता है तो फिर यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख कौन करेगा। जिस तरह से रेलिंग पर बोर्ड लगाया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो यह रेलिंग सड़क सुरक्षा से ज्यादा शराब ठेके के बोर्ड की आड़ और प्रचार के लिए इस्तेमाल हो रही हो। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क की रेलिंग पर लगाए गए ऐसे निजी प्रचार बोर्डों की जांच की जाए और यदि अनुमति के बिना बोर्ड लगाए गए हैं तो उन्हें हटाया जाए। नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथी पाल सिंह का कहना है कि शहर में सरकारी स्थलों पर बिना मंजूरी के लिए किसी भी तरह की प्रचार प्रसार सामग्री लगाना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जल्द ही क्षेत्र का दौरा करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed