फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Roads will be constructed at a cost of lakhs in the Lalsingi area included in the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल लालसिंगी क्षेत्र में लाखों की लागत से रास्तों का होगा निर्माण

Fri, 13 Feb 2026 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed at a cost of lakhs in the Lalsingi area included in the Municipal Corporation.
लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

एक माह के भीतर शुरू होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम में हाल ही में शामिल हुए लालसिंगी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां अब लाखों रुपये की लागत से आंतरिक रास्तों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के उद्देश्य से विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे लंबे समय से खराब हालत में पड़े रास्तों से लोगों को निजात मिलेगी।

नगर निगम ऊना के अनुसार लालसिंगी को निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद यहां आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता में रखा गया है। क्षेत्र में कई रास्ते कच्चे हैं या फिर टूटे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

इस कड़ी में लालसिंगी क्षेत्र में 29 लाख 98 हजार 287 रुपये के बजट से रास्तों सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह के भीतर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। निर्माण कार्यों के तहत मुख्य और आंतरिक दोनों प्रकार के रास्तों को पक्का किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं पर भी आने वाले समय में विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम प्रबंधन का कहना है कि लालसिंगी क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से अन्य विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे, जिससे लोगों को शहरी स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

कोट
नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए लालसिंगी क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसे लेकर एक माह के भीतर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए करीब 29 लाख 98 हजार 287 रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed