फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Roads closed due to landslide debris and falling trees, debris entered houses

Una News: भूस्खलन से मलबा और पेड़ गिरने से सड़कें बंद, घरों में घुसा मलबा

Tue, 26 Aug 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
Roads closed due to landslide debris and falling trees, debris entered houses
अंब उपमंडल में भारी बारिश से नुकसान, सड़कों और खेतों में जलभराव
विज्ञापन

चकसराय-बड़ूही मार्ग और चकसराय-अंब मार्ग पर गिरा मलबा

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें मलबे और पानी से भर गई हैं। उपमंडल की कई सड़कें बंद हैं, मकानों में पानी और मलबा घुसने से कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
टकारला पंचायत के मौजूदा ब्लॉक समिति सदस्य तरसेम चंद के घर और आंगन में 2–3 फीट तक पानी और कमरों में कीचड़ जम गया। चकसराय–बड़ूही मार्ग पर बेहड़ कांशी के समीप और चकसराय–अंब मार्ग पर मलबे के साथ पेड़ गिरे हैं। इस कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक रास्ते अपनाने पड़े। विभाग को मलबा हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पंचायत बेहड़ जसवां के गांव चक में बड़ा नाला उफान पर है। निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, इस कारण पानी खेतों और घरों में घुस गया। खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं और कई मकानों में पानी भरने से ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने राहत बचाव को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी से मलबा हटाने में लगे रहे।
एसडीएस अंब सचिन शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं। राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जहां नुकसान हुआ, वहां का आकलन कर जिला प्रशासन को जानकारी दी गई है।

मकान पर गिरा मलबा, 13 वर्षीय किशोर घायल
टकारला पंचायत के वार्ड-4, साधा दा चौ में भारी बारिश से पहाड़ी दरककर मलबा देवराज पुत्र किशन चंद के मकान पर आ गिरा। हादसे में उसका 13 वर्षीय पोता वनीत कुमार मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने बच्चे को निकालकर अपने घर में शरण दी। उसकी टांग पर गहरी चोट बताई जा रही। इसी पंचायत में सुभाष चंद का वार्ड नंबर 3 में डंगा टूट गया, जिससे मकान खतरे की जद में आ गया और साथ लगती पशुशाला को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed