फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road safety rules were taught to the children of Badaihar school.

Una News: बडैहर स्कूल के बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ

Wed, 21 Jan 2026 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Road safety rules were taught to the children of Badaihar school.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर रामपाल और कांस्टेबल विवेक कुमार ने बतौर प्रशिक्षक शिरकत की। उन्होंने बच्चों को सबसे पहले जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उन्हें किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने की हिदायत दी। 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले बच्चों को वाहन चलाने के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा हेलमेट पहनना, कार में सीट बेल्ट लगाना तथा नशे की हालत में न खुद ड्राइविंग करना और न ही किसी को करने देने के लिए कहा। इन नियमों का पालन न करने वालों को जुर्माना होगा। यदि कोई बिना लाइसेंस से नाबालिग दोपहिया वाहन या कार चलाता हो तो उसमें माता-पिता को भी सजा का प्रावधान है। सब इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है और आपकी सुरक्षा के लिए ही ये नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से दुर्घटना होने की अवस्था में व्यक्ति की जान बच जाती है। इसलिए खुद भी इन नियमों का पालन करें और यदि कोई दूसरा आपका साथी इन नियमों की उल्लंघन करता है, तो उसे भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed