{"_id":"68778f115a254133e40ba302","slug":"road-safety-rules-explained-to-children-in-nangal-jarialan-una-news-c-93-1-ssml1048-159314-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल जरियालां में बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल जरियालां में बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा नियम
विज्ञापन
प्रधानाचार्य और रोड सेफ्टी क्लब समन्वयक ने छात्रों को किया जागरूक
स्थानीय शिक्षकों और स्वयंसेवियों ने भी की भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में बुधवार को सड़क सुरक्षा नियमों पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक टेक सिंह जसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। मुख्य वक्ता टेक सिंह जसवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है और चौपहिया वाहन चालकों को हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पैदल चलते समय हमेशा बाईं ओर अनुशासनपूर्वक चलना चाहिए तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाए, तो घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसी स्थिति में 108 पर एंबुलेंस सेवा को बुलाने के साथ-साथ घरवालों और प्रशासन को भी तुरंत सूचित करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विजय ठाकुर, अशोक राणा, संदीप लट्ठ, राजीव ठाकुर, संजय कुमार, सुशील जरियाल, धीरज दत्त शर्मा, सतनाम परमार, रणजोध परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।