{"_id":"5e9483698ebc3e6fc129a2be","slug":"road-block-una-news-sml3303156114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडोला, स्वामीपुर में ग्रामीणों ने लगाया नाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंडोला, स्वामीपुर में ग्रामीणों ने लगाया नाका
विज्ञापन
हंडोला, स्वामीपुर में ग्रामीणों ने बैसाखी पर्व पर लगाया नाका।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। चोर रास्तों से हिमाचल में दाखिल होने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर लोगों ने भी अपने गांवों में नाके लगाकर निगरानी तेज कर दी है। शनिवार शाम को कर्फ्यू के बावजूद हरियाणा से हिमाचल में चार लोगों के दाखिल होने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ सटे गांवों में पहरा सख्त कर दिया है।
पंजाब के स्वामीपुर तथा हिमाचल के हंडोला में ग्रामीणों ने अपने स्तर नाके लगा दिए हैं। इस बीच सोमवार को मैहतपुर सीमा पर पंजाब तथा दिल्ली से हिमाचल में दाखिल होने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को वापस भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब हिमाचल के अलावा अन्य किसी भी राज्य के अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी पास पर भी किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है। सोमवार को पंजाब से सटे हिमाचल के हंडोला गांव तथा पंजाब के स्वामीपुर में लोग खुद पुलिस के साथ नाके पर बारी-बारी से ड्यूटी देते नजर आए।
मैहतपुर के चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में लोग खुद नाके लगाकर पहरा दे रहे हैं। एसपी डॉ. के गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने पंजाब से लगते हर सरहदी क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर रखा है। दूसरे राज्यों से किसी को भी हिमाचल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।