फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident in Kuthiyadi, three vehicles collided with each other

Una News: कुठियाड़ी में सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Kuthiyadi, three vehicles collided with each other
नंदपुर में हुए हादसे के दौरान क्षतिग्रस्तवाहन।संवाद
दोनों गाड़ियों के सेफ्टी एयरबैग खुले, एक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत कुठियाड़ी में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान जयसिंहपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुष्पेंद्र कुमार चंडीगढ़ से बगलामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। कुठियाड़ी के पास सामने से आ रहे एक पिकअप चालक ने अपने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान पुष्पेंद्र की गाड़ी पिकअप के पिछले टायर से टकरा गई और घूमकर विपरीत दिशा में आ गई। पीछे से आ रही एक अन्य कार भी आकर पुष्पेंद्र की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के सेफ्टी एयरबैग खुल गए। हादसे में पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अमन गुलेरिया व कांस्टेबल संजय कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को पुनः सामान्य किया। हादसे के कारण सड़क का एक हिस्सा कुछ समय के लिए बाधित रहा। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है। हादसे में घायल कार चालक का अस्पताल ऊना में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed