फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rishant and Ankita Thakur became the best players

Una News: रिशांत और अंकिता ठाकुर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 25 Dec 2024 09:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Rishant and Ankita Thakur became the best players
बंगाणा कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता ​खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्र दिखाते हुए। संवाद
बंगाणा में वार्षिक स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन मंगलवार को सफलतापूर्वक हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक सचिव और खेल प्रभारी प्रो. सिकंदर नेगी ने की। समापन पर लंबी कूद, ऊंची कूद और फन गेम्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंबी कूद में बॉय वर्ग में अनुज ने पहला, तरुण ने दूसरा और रिशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में राहुल ने पहला, विवेक ने दूसरा और कुशल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फन गेम्स के तहत आयोजित चमच रेस में रिया ने पहला, अनामिका ने दूसरा और आंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग्स रेस में बॉय वर्ग में अनुज धीमान और साहिल ठाकुर ने पहला, कृष ठाकुर और अक्षित राणा ने दूसरा और विवेक तथा तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में साक्षी और तन्वी ने पहला, नीलम और अंकिता ठाकुर ने दूसरा तथा अंकिता और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल रेस में लड़कियों के वर्ग में अंकिता ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में अभिनय ठाकुर एंड ग्रुप ने पहला और तीक्षण एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान बेस्ट एथलीट अवार्ड भी प्रदान किए गए। लड़कों के वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवार्ड रिशांत और लड़कियों के वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवार्ड अंकिता ठाकुर को दिया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रेखा शर्मा ने विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed