फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Reva Rana and Priyanshi stood first in the painting competition

Una News: चित्रकला प्रतियोगिता में रेवा राणा और प्रियांशी रहे प्रथम

Fri, 01 Aug 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Reva Rana and Priyanshi stood first in the painting competition
बंगाणा (ऊना)। नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल सासण की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना और पौधरोपण के महत्व को रेखांकित करना था। नेहरू युवा केंद्र ऊना के समन्वयक प्रदीप कुमार ने बच्चों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान रेवा राणा और प्रियांशी ने साझा किया, जबकि द्वितीय स्थान स्नेहा ठाकुर और सूर्यांश धीमान को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान अर्पिता और एंजल ने साझा किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा किसान मंडल सासण के सदस्य तीक्ष्ण और मुकेश, आर्य पब्लिक स्कूल की सह-प्रबंधक इंदु बाला, मुख्याध्यापिका सीमा शर्मा, शिक्षक नरेश कुमार, यशवीर और सुमित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed