फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Retaining walls and roads will be constructed in the municipal corporation area after the monsoon.

Una News: बरसात के बाद नगर निगम क्षेत्र में डंगे और रास्तों का होगा निर्माण

Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Retaining walls and roads will be constructed in the municipal corporation area after the monsoon.
ऊना। बरसात का मौसम समाप्त होते ही नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। नगर निगम प्रबंधन ने बरसात के कारण फिलहाल रुके निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में डंगे (रिटेनिंग वॉल) और रास्तों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले एक माह के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बरसात के दौरान निर्माण कार्य कराने से गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में मौसम सामान्य होते ही निर्माण एजेंसियों को कार्य आवंटित कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। जिन वार्डों में डंगे क्षतिग्रस्त हैं या नए डंगे बनाने की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा है। इसके अलावा कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्माण और मरम्मत भी कराई जाएगी। क्षेत्र के कई वार्डों के लोग लंबे समय से रास्तों की खराब स्थिति और डंगों के अभाव के कारण परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के दौरान जगह-जगह मिट्टी खिसकने और रास्तों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से भी डंगों का निर्माण आवश्यक माना गया है। नगर निगम प्रबंधन का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कर निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



बरसात के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य शुरू होंगे। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कार्यों में डंगे लगाने व रास्ते के निर्माण संबंधित कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed