फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Restaurant incharge assaulted for asking for bill in Bahdala

Una News: बहडाला में बिल मांगने पर रेस्टोरेंट इंचार्ज से मारपीट

Thu, 31 Jul 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Restaurant incharge assaulted for asking for bill in Bahdala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। थाना सदर के तहत बहडाला गांव में स्थित एक रेस्टोरेंट के इंचार्ज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब बिल मांगने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट इंचार्ज से हाथापाई की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार मनोज कुमार निवासी गांव बसदेहड़ा, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे एक कार रेस्टोरेंट के बाहर आकर रुकी, जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने कार में ही खाने-पीने का सामान मंगवाया। जब रात लगभग 9:45 बजे मनोज ने कार में बैठे लक्की निवासी गांव देहलां, जिला ऊना से बिल का भुगतान करने को कहा तो उसने पेमेंट स्कैनर नीचे गिरा दिया। आपत्ति जताने पर लक्की और उसके साथ मौजूद सनोली मजारा निवासी एक अन्य युवक ने मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही वह रेस्टोरेंट की ओर जाने लगा, दोनों ने उसका रास्ता रोककर दोबारा हमला किया। लक्की ने किसी नुकीली वस्तु से मनोज के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। रेस्टोरेंट मालिक अरुण कुमार ने बीच-बचाव कर मनोज को छुड़ाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed