फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Respond to Trump tariffs by boycotting American products: Satyadev

ट्रंप टैरिफ का जवाब अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार कर दें : सत्यदेव

Sun, 10 Aug 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Respond to Trump tariffs by boycotting American products: Satyadev
स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया ‘विदेशी कंपनी, भारत छोड़ो’ अभियान
विज्ञापन

मैहतपुर बाजार में जागरुकता रैली निकालकर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत जिला ऊना के मैहतपुर बाजार से विदेशी कंपनी भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इसमें भाग लिया। रैली में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ के नारे लगाए। व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के सदस्यों ने विदेशी वस्तुएं त्यागने व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।


मंच के जिला पूर्णकालिक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाएं और ऑनलाइन के बजाय स्थानीय बाजार से खरीदारी करें। कहा कि लोग ट्रंप टैरिफ का जवाब अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार करके दें। जितना ज्यादा हो सके स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग अपनी दिनचर्या में लाएं। मंच 1991 से आत्मनिर्भर भारत के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार ने इसे आर्थिक के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया और युवाओं से चीन, तुर्की व अन्य विरोधी देशों के उत्पादों का बहिष्कार करने, स्थानीय उत्पादों व कारीगरों को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed