फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resolve to adopt the principles of Birsa Munda: Shravan

बिरसा मुंडा के सिद्धांतों को अपनाने का लें संकल्प : श्रवण

Sat, 16 Nov 2024 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Resolve to adopt the principles of Birsa Munda: Shravan
हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीटन में ग्राम सभा-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद लोग
जनजातीय गौरव वर्ष के तहत बीटन में विशेष ग्राम सभा में किया याद
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारों और अवसरों के बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘जनजातीय गौरव वर्ष’ मनाने के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत बीटन में विशेष ग्राम सभा-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष ग्राम सभाएं देशभर के 54,202 गांवों में आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और जनजातीय समुदाय को वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों की बेहतर समझ रख सकें और समुदाय की भलाई के लिए सशक्त कदम उठा सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने की। श्रवण कुमार ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के दौरान आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें अपने समुदाय के लोगों के बीच धरती बाबा के नाम से जाना जाता है। बिरसा मुंडा की जयंती पर हमें उनके योगदान को याद करना चाहिए और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्रवण कुमार ने वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों, पंचायत विशेषकांक सूचकांक तथा ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया। इसके बाद बीडीओ हरोली वीरेंद्र कौशल ने भी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। कई महत्वपूर्ण गतिविधियां करवाई गईं। सबसे पहले सभी प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया। इससे उन्हें देश के मूल्यों और सिद्धांतों की याद दिलाई गई। इसके बाद, स्वच्छता और नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीटन की छात्रा सानिया की ओर से बिरसा मुंडा विषय पर, खुशबू और बलविंद्र ने स्वच्छता के विषय तथा लवप्रीत और दीक्षा ने नशा मुक्ति के विषय पर विचार व्यक्त किए गए। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आंवला का एक पौधा भी लगाया। स्थानीय पंचायत की ओर से गांव के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त व्यक्तियों तथा शहीदों के परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीटन की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed