फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resolve Aadhaar-related matters on a priority basis: ADC

आधार कार्ड से जुड़े मामलों काे प्राथमिकता से निपटाएं : एडीसी

Wed, 05 Aug 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 05 Aug 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Resolve Aadhaar-related matters on a priority basis: ADC
ऊना। स्टेट पोर्टल पर 18 से अधिक आयु वर्ग के लंबित आधार कार्ड से जुड़े मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित लंबित आधार के मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाया जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) इशांत जसवाल ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में आधार नामांकन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी उपमंडलाधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर के सुगम केंद्र में भी आधार संबंधित प्रक्रिया क्रियाशील हो चुकी है। उन्होंने सभी एसडीएम एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को समय-समय पर आधार केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही लोगों से अपील की कि वे केवल अधिकृत आधार केंद्रों पर ही सेवाएं प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि आधार सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। नया आधार नामांकन तथा बायोमैट्रिक अपडेट पूर्णतः निशुल्क रहेगा। जनसांख्यिकीय एवं दस्तावेज अद्यतन के लिए 75 रुपये और गैर-अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में विशेष छूट के अंतर्गत 7 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त रहेगी। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है।

बैठक में बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों, परिवार से बिछड़े बच्चों, दिव्यांग और निराश्रित व्यक्तियों के आधार नामांकन के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed