फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Residents can donate electronic waste along with dry and wet waste.

Una News: सूखे और गीले कचरे के साथ शहरवासी दे सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट

Tue, 14 Oct 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Residents can donate electronic waste along with dry and wet waste.
तिथियां तय होने के बाद नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी पर लाउड स्पीकर लगाकर किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की तरफ से शहर से इलेक्ट्रॉनिक कचरा उठाने की तिथियां तय होने के बाद इसे लेकर नगर निगम ने सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी हर माह की 10, 20 व 30 तारीख को ई वेस्ट उठाने के लिए समय तय किया गया है। इन तिथियों को सफाई सेवक लोगों के घरों से सूखा व गीला कचरा लेने के साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी एकत्रित करेंगे। इसके लिए शहर वासियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
नगर निगम ने शहर से इलेक्ट्रॉनिक कचरा उठाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम प्रबंधन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पूर्व में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते लोग या तो साधारण कचरे के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कचरे को फेंक देते थे या फिर घर समीप जला देते हैं। इससे प्रदूषण भी फैलता था। लोगों के पास इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही प्रकार से निष्पादन की कोई सुविधा नहीं थी लेकिन अब नगर निगम ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। नगर निगम की तरफ से लोगों के घरों से इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्रित करने के बाद उसे नगर परिषद के पुराने भवन के एक कमरे में स्टोर किया जाएगा। इसके बाद जो कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निष्पादन को लेकर कार्य कर रही हैं, उन कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे को निष्पादन के लिए सौंपा जाएगा। इस अभियान को लेकर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए कूड़ा एकत्रित करने के लिए लगाए गए वाहनों पर लाउड स्पीकर लगाकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारी व सफाई सेवक भी इसे लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्रित करने के लिए सफाई कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों ही इसे लेकर हर माह की 10, 20 व 30 तारीख तय की गई है। अब आगामी दिनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed