फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Religious programme in Kotlakalan

हरे कृष्णा हरे रामा से गूंजा कोटलाकलां

Sat, 14 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 14 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Religious programme in Kotlakalan
प्रवचन देते बाबा बाल जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला

राधा कृष्ण मंदिर कोटलाकलां में शनिवार को संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत बाबा बाल महाराज ने विशेष तौर पर प्रवचनों की रसवर्षा कर श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।  धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। बाबा बाल महाराज ने हरे-कृष्णा, हरे रामा से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिस से ज्ञान प्राप्त करते हैं, उसके आगे नतमस्तक होना चाहिए।

विज्ञापन


भक्ति ऐसा होनी चाहिए, जिसमें किसी का स्वार्थ न हो। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की भक्ति करो, तो दिल से करो। भक्ति ही मनुष्य को भव सागर से पार लगाती है। बाबा बाल ने कहा कि दुनिया में 35 करोड़ देवी-देवता हैं। उन्होंने कहा कि चाहे आप पूजा सबकी देवी- देवताओं की करो, लेकिन समर्पण किसी एक के प्रति हो। उन्होंने कहा कि किसी एक प्रति समर्पित होकर भगवान को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान के भजन के बिना कोई सुखी नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में आकर अत्याचार का सफाया करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed