फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regional parties are weakening the party by sitting in the lap of Congress: Jagatram

क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस की गोद में बैठकर पार्टी को कर रहीं कमजोर : जगतराम

Thu, 13 Feb 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Regional parties are weakening the party by sitting in the lap of Congress: Jagatram
बोले-केजरीवाल ने घमंड में आकर कांग्रेस गठबंधन को कमजोर करने का किया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव जगत राम शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने घमंड में आकर कांग्रेस गठबंधन को कमजोर करने का काम किया। यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि भाजपा की दिल्ली में 2013, 2015 और 2020 में हार हुई थी। अब पूंजीपति पार्टी को 27 साल बाद सत्ता में काबिज कर दिया। जगत राम ने बताया कि दिल्ली में तो कांग्रेस के पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं था। इसमें अफ़सोस की बात तो है, परंतु कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से बदला लेने का केजरीवाल ने मौका दे दिया। केजरीवाल के घमंड के कारण ही हरियाणा, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी। आम आदमी पार्टी ने इन प्रदेशों में कांग्रेस के विरुद्ध चुनाव लड़ा और बहुत कम वोट हासिल करके कांग्रेस को हराकर भाजपा को सत्ता में ला दिया। इस मुद्दे को लेकर अब दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को आइना दिखाया, जो बहुत जरूरी था। जगत राम ने कांग्रेस हाईकमान को सुझाव दिया कि आने वाला युग कांग्रेस का है। आगे गठबंधन में रहकर ही जब भी कभी क्षेत्रीय पार्टियों व अन्य किसी पार्टी से चुनावी तालमेल हो तो भारत की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा सीट मांगनी चाहिए। क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस की गोद में बैठकर ही कांग्रेस को कमजोर करती हैं। भाजपा और गठबंधन की क्षेत्रीय पार्टियों का कांग्रेस को हमेशा कमजोर करने का निशाना रहता है। भाजपा और मित्र पार्टियां कांग्रेस को अंदर से खोखला करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed