फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regional Hospital Una selected for rejuvenation award

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित

Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Regional Hospital Una selected for rejuvenation award
प्रदेशभर में श्रेणी एक के तहत मिलेंगे तीन लाख रुपये
विज्ञापन

जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड
राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम ने किया संस्थानों को चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले से 73 स्वास्थ्य संस्थान राज्य स्तरीय टीम की ओर से कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किए गए हैं। यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय चयन टीम ने एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर की गई। असेसमेंट अप्रैल-मई 2025 में की गई। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना प्रदेशभर में श्रेणी- एक के तहत 3 लाख रुपये के कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुआ। श्रेणी-दो के तहत पूरे प्रदेशभर में 15 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। नौ स्वास्थ्य संस्थान केवल जिला ऊना से चयनित हुए हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर भी जिला ऊना का ही नाम है। इसमें नागरिक अस्पताल हरोली ने राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। सात लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ ने द्वितीय पुरस्कार, सिविल अस्पताल अंब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इन्हें पांच-पांच लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है। इसके साथ सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी, सिविल अस्पताल गगरेट, सिविल अस्पताल बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, भदसाली तथा दौलतपुर चौक को एक-एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में स्वीकृत हुई है। श्रेणी-तीन के तहत जिले के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान को दो लाख का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। शेष 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में बाथड़ी, खड्ड, पालकवाह, बढेहड़ा, कांगड़, पंजावर, बढेहड़ा राजपूतां, अमलैहड़, लठियाणी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्सराएं, चुरुड़ू, धर्मशाला महंता, शिवपुर, मुबारिकपुर, बसाल, बसोली एवं देहलां को 50000-50000 की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है। श्रेणी चार के तहत जिला ऊना के 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जुडोवाल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर धुंदला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनोह के अलावा 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 25000-25000 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिली है।

जिला गुणवत्ता कंसलटेंट डॉ. रमन संदल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला ऊना डॉ. संजीव कुमारवर्मा के मार्गदर्शन में विभाग ने बेहतरीन कार्य किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed