{"_id":"6ace957460b863f1ee089d87","slug":"reflective-bands-tied-around-the-necks-of-stray-animals-una-news-c-93-1-ssml1048-209617-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लावारिस पशुओं के गले में बांधी चमकदार पट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लावारिस पशुओं के गले में बांधी चमकदार पट्टियां
Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन और पशुपालन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अंब से भरवाईं चौक तक 20 से अधिक लावारिस पशुओं के गले में चमकदार पट्टियां (रिफ्लेक्टिव बेल्ट) बांधीं। इन चमकदार पट्टियों से रात के समय सड़क पर घूमने वाले पशु वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।
एसडीएम अंब पारस अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सड़क किनारे और आसपास घूमने वाले लावारिस पशुओं की पहचान कर उनके गले में चमकदार पट्टियां बांधी गईं। अंधेरे में पशुओं के दिखाई नहीं देने से कई बार वाहन चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाते, जिससे हादसे होने की आशंका रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट की मदद से वाहन चालक दूर से ही सतर्क हो सकेंगे और गति नियंत्रित कर पाएंगे।
एसडीएम पारस अग्रवाल ने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयासों में लोग भी सहयोग करें ताकि सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।