{"_id":"6a3ad7c10e6c1c8f85028ac7","slug":"ration-distribution-at-the-depot-affected-by-signal-issues-una-news-c-93-1-una1002-196167-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सिग्नल की समस्या से डिपो में राशन वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सिग्नल की समस्या से डिपो में राशन वितरण प्रभावित
Wed, 24 Jun 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न डिपो में राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को तकनीकी समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय ई-पीओएस मशीनों में नेटवर्क सिग्नल न मिलने से राशन वितरण कार्य प्रभावित रहा, जिसके चलते कई उपभोक्ता बिना राशन लिए वापस लौटने को मजबूर हुए।
निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग नरेश कुमार ने बताया कि नेटवर्क सिग्नल की समस्या के कारण राशन वितरण में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा सिग्नल व्यवस्था सामान्य होते ही सभी पात्र उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से राशन लेने के लिए डिपो में पहुंचे थे लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। लोगों ने विभाग से नेटवर्क व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि तकनीकी समस्या दूर होते ही राशन वितरण सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।