Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ration cards will be made for workers registered on e-shram portal

Una News: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनेंगे राशन कार्ड

Mon, 10 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ration cards will be made for workers registered on e-shram portal
पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार कार्ड होगा जरूरी
विज्ञापन

ऊना। जिले में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला ऊना खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है और वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य होगा। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला ऊना में किसी भी कार्य दिवस पर अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है। खंड ऊना के लिए निरीक्षक रजनी कालिया के मोबाइल नंबर 7876089019, खंड बंगाणा के लिए निरीक्षक नरेश कुमार के 8219486915, हरोली खंड के लिए निरीक्षक दीपक शर्मा के 8627908080, गगरेट खंड के लिए सुरेंद्र सिंह के 9816431183 और खंड अंब के लिए निरीक्षक सरोज कुमार के मोबाइल नंबर 9459527954 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed