फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rampur Bailey Bridge to be dismantled in ten days.

Una News: दस दिन में डिस्मेंटल होगा रामपुर बेली ब्रिज

Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rampur Bailey Bridge to be dismantled in ten days.
ऊना। रामपुर बेली ब्रिज को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग अगले दस दिनों के भीतर पुल को डिस्मेंटल करने का कार्य शुरू करेगा। इस ब्रिज का डिस्मेंटल का कार्य विभाग का मेकेनिकल विंग करेगा। दूसरी ओर रामपुर में बनने वाले नए पुल के निर्माण के लिए एक सप्ताह के भीतर टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। नए पुल का निर्माण पूरा होने तक रामपुर खड्ड में वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नया पुल मौजूदा पुल की तुलना में अधिक चौड़ा होगा। भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए इसकी चौड़ाई करीब 10 मीटर रखी गई है। पुल पर पैदल राहगीरों के लिए अलग फुटपाथ भी बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने नए पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी थी। डीपीआर में पुल को आधुनिक तकनीक से बनाने का प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विभाग ने पुल को करीब छह माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
रामपुर का करीब 40 साल पुराना पुल वर्ष 2023 बारिश के दौरान आए तेज पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब 120 मीटर लंबे पुल के पिलर नंबर सात के अलावा स्लैब और प्रोटेक्शन वॉल को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यातायात को सुचारु रखने के लिए क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर बेली ब्रिज स्थापित किया था लेकिन भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के कारण ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेली ब्रिज काे डिस्मेंटल कर दिया जाएगा। इसके बाद नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। पुल के निर्माण कार्य को लेकर एक सप्ताह के भीतर टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा।
- एचएल शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed