फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ram Kishan takes charge of the post of President of Kutlahar Scheduled Caste Front

Una News: राम किशन को कुटलैहड़ अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद की कमान

Thu, 16 Oct 2025 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ram Kishan takes charge of the post of President of Kutlahar Scheduled Caste Front
जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

कार्यकारिणी के साथ दस मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला ऊना के अध्यक्ष सूरम सिंह ने वीरवार को बंगाणा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी के साथ दस मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। सूरम सिंह ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में जगदीश राम तथा सुमन कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रामपाल, गुरचरण और नरेंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। तरसेम, बृजलाल, नमता, सुरेंद्र और चमनलाल सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि सुभाष कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में सोमनाथ, राजेश कुमार, रमेश, विजय, राधे श्याम, पवन कुमार, अनिल भाटिया, मेहर चंद, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप, दलजीत, विजय कुमार, प्रीतम चंद, रूप चंद, श्याम लाल और बख्शीश को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के दसों मंडलों के लिए अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। कुटलैहड़ मंडल से राम किशन सुमन मझियानी, डेरा बाबा रूद्रानंद से नरेंद्र कुमार, ऊना विधानसभा क्षेत्र से बलविंदर सिंह और दूसरे मंडल से बुद्धि सिंह, चिंतपूर्णी से श्याम रत्न, चिंतपूर्णी लोहर से ब्रह्मदास, गगरेट से कमलजीर, दौलतपुर से नानकचंद, हरोली खास से बलदेव सिंह और हरौली बीट से कुलबीर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। सूरम सिंह ने कहा कि सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को 19 अक्तूबर से पहले अपने मंडल की कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी पार्टी के अनुशासन और संगठन की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक सतपाल सत्ती और अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सूरम सिंह ने कहा कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों में जिला ऊना की पांचों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed