फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajni appointed president and Rajrani vice president of block level association

Una News: रजनी अध्यक्ष और राजरानी ब्लॉक स्तरीय संघ की उपाध्यक्ष नियुक्त

Fri, 14 Jun 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Rajni appointed president and Rajrani vice president of block level association
विकास खंड बंगाणा में ब्लॉक स्तरीय संघ का हुआ गठन
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। विकास खंड बंगाणा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संघ (बीएलएफ) की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री ने की। इसमें ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय संघ का गठन हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शिमला से एसपीएम रजित शर्मा, वाईपी विकास शर्मा, मिशन कार्यकारी रिशु माल्टा और सीओ किरण चौहान के साथ विकास खंड बंगाणा से क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव एनआरएलएम स्टाफ की मौजूदगी में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने ब्लॉक स्तरीय संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रजनी देवी, उपाध्यक्ष पद पर राजरानी, कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका देवी, सचिव पद पर शकुंतला देवी, सहसचिव कमलेश कुमारी के नाम पर अनुमोदन कर चयन किया। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शिमला से वाईएस विकास शर्मा ने चयनित पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बाक्स
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कई तरह से निर्मित उत्पादों को बनाकर आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। ब्लॉक स्तरीय संघ से जुड़कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष अत्री, विकास खंड अधिकारी
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed