{"_id":"66fef82bce3dfcca05015f84","slug":"raipur-sahoda-school-gets-the-title-of-best-tournament-organizer-una-news-c-93-1-una1002-134686-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रायपुर सहोड़ा स्कूल को मिला सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट आयोजक का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रायपुर सहोड़ा स्कूल को मिला सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट आयोजक का खिताब
Fri, 04 Oct 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट आयोजक का खिताब रायपुर सहोड़ा स्कूल को देते हुए उपनिदेशक एलिमेंट्री एजुके
उपनिदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन सोमलाल धीमान ने दी ट्राॅफी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा को खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ आयोजक के खिताब से नवाजा गया है। वीरवार को स्थानीय विद्यालय में राज्य स्तरीय लड़कियों के कोचिंग कैंप का समापन उपनिदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन ऊना सोमलाल धीमान की उपस्थिति में हुआ।
राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही महिला खिलाड़ियों को विजयीभव का आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों के लिए रहने की बेहतर व्यवस्था खाने-पीने का प्रबंध तथा खेल मैदान में बेहतर सुविधाओं के लिए स्थानीय विद्यालय के मुख्य अध्यापक शारीरिक शिक्षक तथा अन्य स्टाफ सदस्यों का सोमलाल धीमान ने धन्यवाद किया और कहा कि लड़कियों के कोचिंग कैंप के दौरान उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा गया। उपनिदेशक ने स्थानीय विद्यालय में करवाई गई अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रबंधन के लिए स्थानीय विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट आयोजक के खिताब से नवाजा। विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा ने ट्रॉफी हासिल की। उपनिदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन सोमलाल धीमान ने शारीरिक शिक्षक होशियार सिंह, सोमनाथ शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का बेहतर प्रबंधन के लिए आभार जताया।