{"_id":"6a0779cb22dfcad9bf04e00f","slug":"raipur-haryana-amb-andaura-passenger-train-cancelled-mid-way-una-news-c-93-1-una1025-191876-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीच रास्ते में रद्द की रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीच रास्ते में रद्द की रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा पैसेंजर ट्रेन
Sat, 16 May 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 16 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा तक चलने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी अब यात्रियों के लिए परेशानी बनती जा रही है। शुक्रवार को रायपुर हरियाणा जंक्शन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अत्यधिक देरी के चलते बीच रास्ते में ही रद्द कर दी गई।
ट्रेन के आगे के स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कई यात्री घंटों तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे लेकिन बाद में उन्हें ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली।
रेलवे विभाग ने बताया कि इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:58 बजे पहुंचने का समय है लेकिन साढ़े नौ बजे के करीब यह अंबाला पहुंची। ऐसे में विभाग ने इसे अंब अंदौरा के लिए रद्द कर दिया। रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन नंगल डैम रेलवे स्टेशन तक ही शाम 4:09 बजे पहुंची।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से ऊना रेलवे स्टेशन सहित अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक रूट पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं।
इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की दूसरी ट्रेनों और बसों की कनेक्टिविटी भी प्रभावित हो रही है।