{"_id":"5d2a10328ebc3e6cb025b89b","slug":"rain-una-news-sml300329840","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
अंब में बारिश से घरों में भरा पानी
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/दौलतपुर चौक। जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई भारी बारिश का क्रम जिला के कई क्षेत्रों में दोपहर तक जारी रहा। इससे जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया। भारी बारिश से जिला के कई क्षेत्रों में भारी क्षति पहुंची है।
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। खड्डें और नाले उफान पर रहे। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत आई। बरसाती पानी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। बारिश के पानी से स्वां नदी में भी पानी के तेज बहाव से बसाल के पास स्वां नदी में चैनलाइजेशन का डंगा बह गया। बारिश से जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का रोड पर पानी भर गया। अंब थाना में भी पानी भर गया। इससे पुलिस कर्मियों समेत थाना में आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा गगरेट और दौलतपुर चौक में भी बारिश से नुकसान हुआ। तलमेहड़ा वाया सोहारी लिंक रोड पर बेहलां गांव के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रोड बंद हो गया। इसके अलावा दौलतपुर चौक में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। खड्डें और नाले उफान पर रहे। घरों में पानी भी घुसने से लोगों को नुकसान हुआ। क्षेत्र के डंगोह खास गांव में बारिश के पानी ने खूब कहर बरपाया। मूसलाधार बारिश के कारण खड्ड पर निर्माणाधीन धुस्सी के पास से खड्ड का पानी अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन घरों में घुस गया। इसके अलावा खेतों में फसल बर्बाद हो गई। विनय कंवर उर्फ चिंटू ने बताया कि बारिश का पानी घुसने से पचीस क्विंटल तूड़ी खराब हो गयी। उसकी पानी लिफ्ट करने की मोटर भी खराब हो गई। महेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, मलकीत सिंह के घरों में खड्ड के उफान का पानी घुस गया।
विज्ञापन
इससे घर में रखी खाद्य सामग्री, बिस्तर और अन्य सामान खराब हो गया। घरों में कीचड़ ही कीचड़ और गंदा पानी फैल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। साथ ही अपनी तरफ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता सौंपी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए आदेश दिए।