फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain in several parts of the district; weather has changed.

Una News: जिले में कई स्थानों पर बारिश, मौसम में आया बदलाव

Thu, 25 Jun 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jun 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Rain in several parts of the district; weather has changed.
ऊना। जिले में बुधवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय कई क्षेत्रों में हुई बारिश से राहत मिली। जिला मुख्यालय ऊना में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

हालांकि दिन के समय तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के चलते जिले के अंब, बंगाणा व चिंतपूर्णी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर संतोष जताया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। दिन के समय तापमान अधिक रहने के कारण उमस बनी रही, लेकिन शाम को मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। यह बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मक्की सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और वृद्धि को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में मौसम के परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed